Pages

Monday, 3 November 2014

तारा सहदेव ‘लव जिहाद': कोलकाता के जज से भी रकीबुल का रिश्ता, पुलिस नहीं कर रही पूछताछ

रांची - रंजीत सिंह कोहली का संबंध सिर्फ झारखंड, बिहार, यूपी के जजों से ही नहीं, बल्कि बंगाल के भी एक जज से रहा है। बुधवार को जज के साथ उसके संबंधों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, रकीबुल ने अपने बयान में कहा है कि उसका संबंध कोलकाता के एक सीबीआई जज के साथ है। पिछले महीने ही रकीबुल कोलकाता सीबीआई के जज को देवघर में पूजा के लिए ले गया था। वहां उसने डीएसपी अनिमेष नैथानी से मुलाकात कर नगर उंटारी डीएसपी सुरजीत सिंह का रेफरेंस देते हुए कहा कि वह विशेष पूजा कराने के लिए सीबीआई के एक जज को साथ लेकर आया है। डीएसपी सुरजीत के नाम का रेफरेंस देने पर डीएसपी अनिमेष नैथानी ने जज को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया था। डीएसपी अनिमेष नैथानी ने भी इसकी पुष्टि की है।
पिछले तीस घंटे से नहीं हुई कोई पूछताछ
रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल से तीस घंटे से कोई पूछताछ नहीं हुई है। जिला पुलिस, आईबी की टीम, सीआईडी किसी ने कुछ नहीं पूछा। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लेकर पुलिस सिर्फ समय काटने का काम कर रही है। कोहली की रिमांड गुरुवार शाम तीन बजे खत्म हो जाएगी।
पुलिस का मानना था कि रकीबुल के पास कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जो पूछताछ के क्रम में पुलिस के सामने आ जाएंगी। कोहली को मंगलवार की शाम छह बजे जगन्नाथपुर थाना से चुटिया थाना लाया गया था। चुटिया थाना लाने के बाद कोई अधिकारी कोहली के पास नहीं पहुंचा। सिटी एसपी ने चुटिया थानेदार को कोहली के लिए कई कड़े निर्देश दिए हैं। कोहली से कोई मिल नहीं सकता है। यहां तक कि उसका वकील भी नहीं। कोहली के खाने पर विशेष नजर रहनी चाहिए। कोहली से कोई भी व्यक्ति बात नहीं कर सकता है। कोहली पर विशेष नजर रखने के लिए चुटिया थानेदार थाना में ही जमे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment