Pages

Wednesday, 5 November 2014

राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे मोदी, हो सकती है कैबिनेट विस्‍तार पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां वे गुरुवाणी में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। संभव है कि इस दौरान कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो। सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार 10 मंत्रियों को सरकार में शामिल करने का फैसला कर चुकी है।
रविवार को मंत्रीमंडल का विस्तार होना है और इसमें कई नए नाम भी शामिल किए जाने हैं। यही नहीं कुछ मंत्रियों के कार्यभार में भी बदलाव हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में कई नामों की चर्चा है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

No comments:

Post a Comment