Pages

Tuesday, 4 November 2014

भारतीय लड़कियों को अपने प्यार में फना करने आये है आतंकी

कोलकाता - आमिर खान की फिल्म फना आपको अच्छी तरह याद होगी। जिसमें रेहान नाम का आतंकवादी ज़ूनी नाम की कश्मीरी लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उससे शादी रचाता है और फिर अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिये आगे बढ़ जाता है। ज़ूनी तो नेत्रहीन थी, लेकिन आप नहीं हैं। अगर ऐसा कोई शख्स जिसके घर परिवार का कोई अता-पता नहीं है, उसके प्यार में अगर आप पागल हो चुकी हैं, तो सावधान हो जाइये। वो आतंकवादी भी हो सकता है। जी हां अगर एनआईए के हाथ लगी जानकारी सच है, तो तमाम आतंकवादी भारतीय लड़कियों को अपने प्यार में फना करने की तैयारी में हैं। ताकि यहां पर रहने के लिये उन्हें सेफ जगह मिल सके।
जी हां बांग्लादेश के रास्ते भारत के अंदर आतंकवाद का इंजेक्शन लेकर आ रहे संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन ने आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिये यह प्लानिंग की है। इस प्लानिंग के तहत तमाम आतंकवादी भारतीय महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फांस कर उनसे शादी रचाने की फिराक में हैं। जी हां अगर आप किसी ऐसे व्यक्त‍ि के प्यार में पागल हैं, जिसके घर-परिवार का कोई अता-पता नहीं है, तो सावधान हो जायें, क्योंकि हो सकता है वो आतंकवादी हो, जो आपसे विवाह कर भारत में अपने लिये सेफ जगह बनाना चाहता हो।
जी हां ऐसी ही कुछ बातों का पता राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बांग्लादेशी संगठन जमात-उल-मजाहिदीन के मुफज्जल और उसके अन्य साथ‍ियों से पूछताछ के दौरान पता चली हैं। एनआईए के एक अध‍िकारी के अनुसार तमाम आतंकी भारत में अपनी सेफ जगह बनाने के लिये यहां की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फांसने की फिराक में हैं। यह काम एक-दो दिन का नहीं है, बल्क‍ि लंबे समय तक चलने वाली आतंकी साजिश है।
एनआईए के अध‍िकारियों के अनुसार आतंकियों का एक बड़ा समूह भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में खलल डालना चाहता है। इसके तहत मालदा, मुशीराबाद और नादिया में कई मॉड्यूल सक्रिय हो चुके हैं। बांग्लादेश के रास्ते आने वाले ये आतंकी का सबसे पहला यहीं पर शादी कर घर बसाने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत कोलकाता से की जायेगी। आतंकी ऐसे घरों को चुन सकते हैं, जिनकी समाज में खासी इज्जत और रुतबा है, ताकि किसी का उन पर शक नहीं जाये और आतंकी अपने काम को आसानी से अंजाम दे सकें। यही नहीं सीधे-सादे भारतीय परिवारों को भी अपने जाल में ये आतंकवादी फंसा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment