Pages

Tuesday, 4 November 2014

बाहर भाग गया रकीबुल : एसएसपी

तारा सहदेव से शादी करने और उसे धर्मांतरण के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने के मामले में फरार रकीबुल हसन खान और उसकी मां कौसर परवीन को गिरफ्तार करने के लिए हिंदपीढ़ी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तारी वारंट ले लिया। इस संबंध में मामले के जांच पदाधिकारी द्वारा सीजेएम रांची की अदालत में आवेदन देकर अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए अविलंब गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, फरार रकीबुल ने अपने तीनों सेलफोन को स्विच ऑफ कर रखा है। उसका लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। रकीबुल अपनी मां के साथ राज्य से बाहर भाग गया है। पुलिस की टीम तो बनायी गई है, लेकिन सारे प्रयास अबतक विफल रहे हैं। उसके फोन को सर्विलांस पर रखा गया है। 
स्त्रोत : दैनिक भास्कर

२५ अगस्त २०१४, भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

No comments:

Post a Comment