Pages

Tuesday, 4 November 2014

नाइजीरिया – बोको हरम ने अपह्वत २१९ छात्राओं को इस्लाम कबूल कराने के बाद कराई शादी

कार्तिक शुक्लपक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६
मैदुगुड़ी ( नाइजीरिया)  – नाइजीरिया के इस्लामिक चरमपंथी संगठन बोको हरम ने सरकार के साथ सीजफायर पर सहमति देने से इनकार किया है। उसने साथ ही कहा कि अगवा की गईं २१९ से ज्यादा छात्राओं का धर्म परिवर्तन कराकर उनका निकाह करा दिया गया है।
शुक्रवार रात जारी ताजा विडियो में अबुबाकर शेकाउ ने लड़कियों की रिहाई के लिए कैदियों की अदला-बदली की आशा को भी समाप्त कर दिया।हंसते हुए अबुबाकर ने कहा, ‘लड़कियों का मुद्दा तो कब का खत्म हो चुका है, क्योंकि बहुत पहले ही मैंने उनसे निकाह कर लिया है।’
पुराने संदेशों की तरह ही इस बार मिले विडियो में उसने कहा है कि इस लड़ाई में वापसी का कोई मतलब नहीं है।नाइजीरिया के सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एलेक्स बदेह ने 17 अक्टूबर को घोषणा की थी कि बोको हरम सीजफायर के लिए मान गया है। हालांकि घोषणा के बावजूद संघर्ष जारी ही रहा।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

No comments:

Post a Comment