Pages

Tuesday, 4 November 2014

कटे सिरों से छोटे बच्चों को फुटबॉल खेलवा रहा है ISIS

रक्का – आतंकी संगठन ISIS ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं। संगठन ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें एक पिता अपने दुधमुंहे बच्चे को कटे सिर से फुटबॉल खेलवाता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि मिलिट्री कैप पहने यह शख्स इस्लामिक स्टेट का एक समर्थक है। तस्वीर में यह शख्स मुस्कराते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि आईएसआईएस के सीरियाई कार्यकर्ताओं के समूह ‘रक्का इज बीइंग स्लाउटर्ड साइलेंटली’ द्वारा ‘मिनी स्कूल ऑफ जिहाद’ की तस्वीरें पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद ही ये नई तस्वीरें सामने आई हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीर कुछ दिन पुरानी है। इसमें मासूम जिस सिर से अनजाने में फुटबॉल खेलते दिखाया गया, वह उस कैदी की हो सकती है, जिसका आईएसआईएस आतंकियों ने सरेआम सिर कलम कर दिया था। हालांकि, सिर इस कदर बिगड़ चुका है कि जानकारों को इसके बारे में सही अनुमान लगा पाना मुश्किल हो रहा है। उनके मुताबिक, व्यक्ति की नृशंस हत्या करने से पहले आतंकियों ने उसके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार किया होगा।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर

No comments:

Post a Comment