Pages

Tuesday, 4 November 2014

पाकिस्तान : वाघा बॉर्डर पर धमाका, ४८ की मौत

इस ब्लास्ट को एक फिदायीन हमलावर ने अंजाम दिया। मरने वालों में बच्चे और दो पाकिस्तान रेंजर भी शामिल हैं।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ब्लास्ट में 55 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। उधर, बीएसएफ ने बताया है कि इस ब्लास्ट से भारत की तरफ किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पंजाब पुलिस के चीफ मुश्ताक अहमद सुखेरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक फिदायीन हमला था। उन्होंने कहा कि फिदायीन हमलावर को वाघा बॉर्डर के परेड ग्राउंड के चेक पोस्ट पर जैसे ही रोका गया, उसने ब्लास्ट कर दिया। उस समय वहां काफी लोग मौजूद थे।
इस ब्लास्ट में घायल हए लोगों को लाहौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लाहौर के सभी अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब की है।
वाघा बॉर्डर पर होने वाली फ्लैग होस्टिंग सेरिमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। शुरुआत में इस ब्लास्ट को सिलेंडर से हुआ धमाका बताया जा रहा था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने इसे फिदायीन हमला करार दिया।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

No comments:

Post a Comment