रांची (झारखण्ड) - मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट के आर ब्लॉक में रहनेवाले रकीबुल हसन के फ्लैट नंबर 4 डी का ताला पुलिस ने तोड़ा। सोमवार की शाम पांच बजे दंडाधिकारी शीलवंत भट्ट व कोतवाली डीएसपी दीपक अंबष्ट के समक्ष ताला तोड़ा गया। इससे बाद सामानों की तलाशी ली गई और उसे जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि फ्लैट से चौंकानेवाले सरकारी दस्तावेज मिले हैं, जिससे स्पष्ट हुआ है कि दलाली में करोड़ों रुपए रकीबुल ने कमाए हैं। इसकी जांच चल रही है।
dg event
event management companies in gurgaon
event management companies in delhi
emcee in delhi
emcee in delhi ncr
female emcee delhi
list female emcee delhi
delhi based emcee
anchor in delhi
anchor in gurgaon
emcee in bangalore
female emcee in bangalore
emcee banquet
dj in delhi
dj in gurgaon
dj setup in gurgaon
dj services in gurgaon
dj system in gurgaon
dj sound gurgaon
event management companies in gurgaon
event management companies in delhi
emcee in delhi
emcee in delhi ncr
female emcee delhi
list female emcee delhi
delhi based emcee
anchor in delhi
anchor in gurgaon
emcee in bangalore
female emcee in bangalore
emcee banquet
dj in delhi
dj in gurgaon
dj setup in gurgaon
dj services in gurgaon
dj system in gurgaon
dj sound gurgaon
जब्त सामानों में गीता और कुरान भी है। दूसरे कमरों से दो लैपटॉप व ब्रांडेड जूते मिले हैं। प्रत्येक लैपटॉप को ऑन करने के बाद पुलिस को कोई सुराग मिल सकता है। इसके अलावा काफी पेपर भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि कागजात कौशल बायोटेक नामक एनजीओ से संबंधित है। इसके अलावा कई बेरोजगार लोगों की नौकरी से संबंधित बायोडाटा भी मिला है।
पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने जताया संदेह
पीड़ित तारा के परिजनों का कहना है कि जिस सील फ्लैट का ताला तोड़ने पुलिस जा रही थी, इसकी पूर्व सूचना भी हमलोगों को नहीं दी गई। ताला तोड़ने के समय न तो पीड़िता तारा मौजूद थी और न ही मीडिया को इसमें शामिल किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए हाइड एंड सीक का खेल खेल रही है। पुलिस ने आर ब्लॉक के चारों ओर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था, ताकि मीडिया या कोई बाहरी वहां नहीं आ सके।
तारा सामने रहती तो कुछ और जानकारी मिलती
तारा का कहना है कि पुलिस उसके सामने कार्रवाई करती और जब्त सामानों की सूची बनाती तो पता चलता कि उसका भी सामान वहां है। पुलिस जानबूझ कर मामले को अंधेरे में रखना चाहती है। उसने बताया कि घर में मक्का मदीना की भी तस्वीर है, लेकिन उसे छिपाया जा रहा है। इस तरह से आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे बड़ी साजिश बताई जा रही है। वैसे पुलिस ने कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की है। शंका जताई गई है कि भागने के क्रम में रकीबुल नकदी व अन्य कीमती सामान व जेवरात लेकर फरार हो गया है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर
No comments:
Post a Comment