Pages

Tuesday, 4 November 2014

झारखंड ‘लव जेहाद’ मामला : मोबार्इल नंबर देने के बाद भी पांच दिनों में रकीबुल को नहीं ढूंढ़ सकी पुलिस

रांची (झारखंड) - रंजीत उर्फ रकीबुल हसन खान के सभी तीनों सेल नंबर 8102777771, 9006439834 और 9931765000 कोतवाली डीएसपी दीपक अंबष्ठ को तीन दिन पहले ही तारा ने उपलब्ध करा दिया है। इसके बाद भी रंजीत और उसकी मां कौसर परवीण को गिरफ्तार में पुलिस अबतक विफल रही है। इससे तारा और उसके परिजनों के साथ आम लोगों में भी भारी अंसतोष है।
इस संदर्भ में तारा और आमजनों ने पुलिस की गतिविधि पर संदेह जताया है। सोमवार को नेशनल मीडिया के साथ बातचीत में तारा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि झारखंड पुलिस के कुछ सीनियर अफसरों का संरक्षण रकीबुल और इस घटना में शामिल आरोपियों को मिल रहा है। मालूम हो कि यह मामला संगीन अपराध का है।

तारा को फोन पर मिल रही है धमकी

पुलिस बिना किसी अदालत के आदेश के आरोपी रकीबुल को गिरफ्तार कर सकती है। दूसरी तरफ पीड़ित तारा व उसके भाई को सेल फोन पर रांची छोड़ने की धमकी दी जा रही है। तारा और उसके भाई द्वेद नाथ सहदेव ने सोमवार को बताया कि उसके और उसकी बहन के सेल फोन पर रांची से बाहर चले जाने की धमकी दी जा रही है। तारा सहदेव और उसके भाई ने पुलिस की कार्रवाई पर संदेह जताया और कहा है कि पुलिस इस मामले में ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर

No comments:

Post a Comment