वडोदरा (गुजरात) - गुजरात के वडोदरा जिले में अलग-अलग समुदायों के एक लड़का और लड़की के बीच कथित प्रेम संबंधों की वजह से सोमवार को दंगा भड़क उठा। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा में बंदूकें और तलवारें भी निकल गईं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। झड़प में नौ लोग घायल हुए हैं जिनमें चार पुलिसकर्मी हैं।
dg event
event management companies in gurgaon
event management companies in delhi
emcee in delhi
emcee in delhi ncr
female emcee delhi
list female emcee delhi
delhi based emcee
anchor in delhi
anchor in gurgaon
emcee in bangalore
female emcee in bangalore
emcee banquet
dj in delhi
dj in gurgaon
dj setup in gurgaon
dj services in gurgaon
dj system in gurgaon
dj sound gurgaon
event management companies in gurgaon
event management companies in delhi
emcee in delhi
emcee in delhi ncr
female emcee delhi
list female emcee delhi
delhi based emcee
anchor in delhi
anchor in gurgaon
emcee in bangalore
female emcee in bangalore
emcee banquet
dj in delhi
dj in gurgaon
dj setup in gurgaon
dj services in gurgaon
dj system in gurgaon
dj sound gurgaon
क्या है मामला ?
पुलिस ने बताया कि वारदात वडोदरा से 10 किलोमीटर दूर वरनामा के धानीयावी गांव में हुई। कथित प्रेम संबंधों को लेकर गांव में काफी पहले से तनाव था। कुछ वक्त पहले दोनों समुदायों ने मामले को सुलझा लिया था और लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया था। लेकिन सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग बंदूकों और तलवारों से लैस थे।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने हवाई फायरिंग करके काफी मशक्कत से हालात पर काबू पाया। हिंसा में चार पुलिसकर्मी सहित नौ लोग घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर पीवी सोलंकी के सिर में चोट आई है। पुलिस ने दंगाइयों के पास से 32 हथियार बरामद किए, जिनमें तलवारें और लाइसेंसी बंदूकें हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
राजनीति है वजह
दंगे में घायल हुए एक शख्स ने कहा कि दोनों समुदायों के बीच हिंसा की असली वजह राजनीतिक रंजिश है। जिस प्रेम संबंध की बात कही जा रही है, वह महज एक तात्कालिक कारण है। एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर लड़की को मोबाइल पर मैसेज भेजा था और किसी ने इसकी जानकारी लड़की के पिता को दे दी थी।
No comments:
Post a Comment